Kushinagar News: कमरा देखने के बहाने घर में घुसा युवक, महिला का मोबाइल छीन खाते से उड़ाए 1.53 लाख
कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में कमरा देखने के बहाने घर में घुसे एक युवक ने महिला को धक्का देकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद मोबाइल के जरिए यूपीआई का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से 1.53 लाख रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना छह नवंबर की शाम की बताई जा रही है।एक युवक महिला के घर पहुंचा और किराये पर रहने के लिए कमरा देखने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा कर महिला उसे कमरा दिखाने के लिए अंदर ले गई। इसी दौरान कमरे में पहुंचते ही युवक ने महिला को धक्का दे दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, आरोपी मोबाइल लेकर घर से बाहर निकल गया। वहां पहले से ही उसका एक साथी बाइक लेकर खड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.