Kushinagar News: ओबीसी आयोग सदस्य की पहल पर जलजमाव से ग्रामीणों को मिली निजात
कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दुदही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बैकुंठपुर कोठी बाजार में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। सड़क पर पानी भरे रहने के कारण आए दिन विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थी, साइकिल सवार तथा अन्य वाहन चालक अक्सर फिसलकर पानी में गिर जाते थे, जिससे स्थानीय लोगों में काफी समय से नाराजगी थी। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा अहिरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बैकुंठपुर कोठी बाजार से होकर जाते समय उन्होंने समस्या को देखा। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। मामले के संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था करा दी है। साथ ही सड़क की मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.