Kushinagar News: ऑरेंज अलर्ट को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मौसम विभाग के अनुसार कुशीनगर ऑरेंज अलर्ट में है। अगले दो दिनों में मध्यम से तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने आकाशीय बिजली के दौरान कच्चे व जर्जर मकानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। बादल गरजने-चमकने पर घर से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली के पोल, खुले तारों और उपकरणों से दूरी बनाए रखें। दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली की चेतावनी प्राप्त की जा सकती है। कच्चे मकानों के आसपास जलभराव न होने दें और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें। यह भी पढ़ें- Sitapur News: जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा जागरुक अपर जिलाधिकारी पवन कुमार ने मौसम विभाग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.