Kushinagar News: एसडीएम ने राजस्व टीम भेज कराई पुलिया नोज की सफाई
कुशीनगर, जुलाई 22 -- Kushinagar News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव (मंसूरगंज के पास) में पुलिया का नोज जाम होने से जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर नवागत एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया।बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो संतोष सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। जांच में पुलिया के भीतर मिट्टी, प्लास्टिक, कचरा व अन्य मलबा जमा होने से पानी का निकास पूरी तरह बाधित मिला। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगाकर पुलिया की सफाई कराई गई। सफाई पूरी होते ही पुलिया में जमा मलबा हट गया और गांव में कई दिनों से भरा पानी तेजी से निकलने लगा। इससे जलभराव की समस्या दूर हुई और ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.