कुशीनगर, जुलाई 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में बीते दिनों नवजात की मौत के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच समिति ने बुधवार की देर शाम अपनी रिपोर्ट प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता को सौंप दी। अब रिपोर्ट अवलोकन के बाद संबंधित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जांच समिति का गठन प्राचार्य ने नौ जुलाई को मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विजय कुमार और डॉ. वृजनंदन को शामिल किया गया था। समिति ने उपचार प्रक्रिया, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व स्टाफ की भूमिका, अस्पताल के अभिलेख, उपचार संबंधी दस्तावेज तथा परिजनों और संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज कर पू...