कुशीनगर, सितम्बर 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच एपी बांध के किमी 3.500 पर करीब सात करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 में बनाए गए स्पर का नोज करीब 20 मीटर कटकर नदी में समा गया है। इसके बाद नदी तटबंध के किनारे की भूमि और सिल्ट को काटते हुए एप्रन से सटकर बह रही है। नदी और बांध के बीच कई स्थानों पर दूरी महज 20 मीटर रह जाने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को किमी 3.500 से 4.000 के बीच कई स्थानों पर नदी की धारा का दबाव कायम रहा। क्षतिग्रस्त नोज के पास नदी लगातार कटान करते हुए एप्रन से टकराकर बह रही है। विभाग की ओर से बोल्डर डालकर नोज के बेस को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन नदी का दबाव अभी बरकरार है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नोज के क्षतिग्...