कुशीनगर, सितम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बड़ी गंडक (नारायणी) नदी के जलप्रवाह में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में एपी बांध पर नदी का दबाव एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते रविवार की शाम गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 1.82 लाख क्यूसेक पहुंच गया था। सोमवार को यही डिस्चार्ज घटकर करीब 1.19 लाख क्यूसेक हो गया। इसके बाद नदी का डिस्चार्ज फिर बढ़ने लगा है और मंगलवार को करीब 1.50 लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका है। जलप्रवाह में इस तरह के उतार-चढ़ाव से एपी बांध के संवेदनशील हिस्सों पर बाढ़ खंड की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: फिर बढ़ा गंडक का डिस्चार्ज, भेड़ियारी ठोकर के पास कटान शुरूनदी का दबाव नदी के दबाव का असर खास तौर पर किमी 13.500 से किमी 14.000 के बीच दिखाई दे रहा है। किमी 13.600 और किमी...