कुशीनगर, सितम्बर 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी । नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज धारा ने तटबंध की सुरक्षा को लेकर बाढ़ खंड विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जवही-बघाचौर क्षेत्र में एपी तटबंध के किमी 13.980 स्थित स्पर के अपसाइड का करीब 15 मीटर एप्रन और लगभग पांच मीटर नोज नदी में समा गया है। वहीं किमी 1.700 पर भी नदी का दबाव लगातार बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए विभागीय अभियंता संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी में जुट गए हैं。 यह भी पढ़ें- Kushinagar News: एपी बांध पर गंडक का दबाव, पुराने स्पर पर नदी का जोरनदी का बढ़ता दबाव नरवा टोला, भंगी टोला और दहारी टोला के आसपास नारायणी की बैक रोलिंग तेज होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा बघाचौर, जवही, चैनपट्टी, बिरवट और मुसहर टोली के समीप नदी तटबंध के बेहद करीब से बह रही है। जलस्तर बढ़ने...