Kushinagar News: एनओसी के बिना नहर की पटरी पर सड़क निर्माण, सिंचाई विभाग ने रुकवाया काम
कुशीनगर, सितम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर सात आजाद नगर में सीसी सड़क निर्माण को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सिंचाई विभाग की नहर की पटरी पर बिना अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र के सड़क निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। काम रुकने के बाद सड़क पर बिखरी मोटी गिट्टियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही थी। निर्माण में प्लाजा बालू के इस्तेमाल के साथ नाली और सीसी सड़क में निर्धारित सामग्री के अनुपात को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि कार्रवाई की जानकारी होने के बाद रात में आनन-फानन निर्माण कराने का प्रयास किया गया। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.