कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर सात आजाद नगर पूर्व के अवदान टोला में सिंचाई विभाग की नहर पटरी पर सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है। एनओसी नहीं होने के कारण सिंचाई विभाग की ओर से निर्माण कार्य रुकवाए जाने के बाद सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर बिछाकर छोड़ दिए गए हैं। इससे मोहल्ले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक दिक्कत साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े पत्थरों के कारण साइकिल सवार स्कूली बच्चों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अधूरे निर्माण के चलते रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद अब तक...