कुशीनगर, अगस्त 15 -- Kushinagar News: पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। तमकुहीराज स्थित एक एटीएम बूथ पर पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर को एटीएम कार्ड बदलकर पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 10 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में हुई कार्रवाई के अंतर्गत थाना तमकुहीराज क्षेत्र के एक एटीएम बूथ में एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। उसके विरुद्ध थाना तमकुहीराज में अभियुक्त अबुल बसर पुत्र रईस अहमद निवासी लपरी, थाना सराय ख्वाजा, जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त अबुल बसर ने बताया कि विभिन्न बैंकों के भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगी एटीएम मशीनों के आस-पास नजर रखकर भोले-भाले लोगों द्वारा एटीएम से निकासी करते समय उनके पास जाकर खड़े...