कुशीनगर, अगस्त 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के एक ही गांव की दो किशोरियां मंगलवार को घर से लक्ष्मीगंज बाजार गईं थी। देर रात तक वापस नहीं आईं तो परिजनों ने लक्ष्मीगंज चौकी पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। रामकोला थाने के गांव सपहा टोला गडुलहा निवासी दो लोगों की 17 वर्षीय व 16 वर्षीय बेटी एक साथ मंगलवार को दिन में घर से लक्ष्मीगंज बाजार गईं। देर शाम तक वापस नहीं आईं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि यह बुधवार तक वापस नहीं लौटी तथा परिजन परेशान हैं। इस संबंध में रामकोला एसएचओ चंद्रभान सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...