कुशीनगर, अक्टूबर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शिविर की रूपरेखा तय करने के साथ विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन में आयोजित बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने अधिकारियों को मेगा शिविर की तैयारियों और आयोजन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक नवंबर, रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले शिविर में 40 से अधिक विभाग प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...