कुशीनगर, जुलाई 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले की सड़कों पर इन दिनों बड़ी संख्या में किशोर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने की उम्र में कई किशोर तेज रफ्तार में बाइक चलाने के साथ स्टंटबाजी कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।

बिना लाइसेंस बाइक चलाना जिले में सुबह और शाम के समय शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, फोरलेन, स्कूल-कॉलेज मार्गों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते नाबालिग दिख रहे हैं। तमाम किशोर ट्रिपल राइडिंग करते हैं, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते हैं और तेज गति में ओवरटेक कर अपनी जान के साथ दूसरो...