कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: पडरौना। यातायात पुलिस टीम ने ई-रिक्शा में छूटा बैग व सामान को सकुशल बरामद कर पीड़ित को सुपुर्द कर दिया। रेलवे स्टेशन पडरौना से सिधुआ जाते समय एक सवारी का एक बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। उक्त बैग के अंदर आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वस्त्र व अन्य सामन मौजूद थे। यह सूचना प्राप्त होने ही यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार राय मय टीम द्वारा तत्काल सुभाष चौक, पडरौना पर लगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से संबंधित ई-रिक्शा की पहचान सुनिश्चित की गई। ई-रिक्शा चालक से तत्काल संपर्क कर यातायात कार्यालय पर तलब कर ई-रिक्शा में छूटे उक्त समस्त सामान को पीडित ज्ञानेंद्र कुशवाहा पुत्र राजेश कुशवाहा निवासी ग्राम हिरनही पोस्ट किन्नरपट्टी कुशीनगर को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान और जरूरी दस्त...