कुशीनगर, अगस्त 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) के दोनों किसान सेवा केंद्र बदहाली के शिकार हैं। एक केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जबकि दूसरे केंद्र की हालत इतनी खराब है कि वहां खाद का सुरक्षित भंडारण भी चुनौती बन गया है। खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग के बीच किसानों को इन केंद्रों से अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है。

किसान सेवा केंद्रों की स्थिति जिले में इफको के दो किसान सेवा केंद्र संचालित हैं। इनमें पडरौना के गन्ना विकास समिति परिसर तथा दूसरा कसया के जिला पंचायत के भवन में पुरानी फाजिलनगर रोड पर संचालित होती है। इनमें से पडरौना का केंद्र वर्ष 2023 से ब...