कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मौसम में बदलाव के बीच इन्फ्लुएंजा संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। कुशीनगर के सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इन्फ्लुएंजा एक श्वसन संबंधी संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या निकट संपर्क में आने से फैल सकता है। अधिकांश मरीज उचित देखभाल से स्वस्थ हो जाते हैं, लेकिन बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है。 यह भी पढ़ें- Mau News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्कइन्फ्लुएंजा के लक्षण सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि इन्फ्लुएंजा के शुरुआती लक्षणों में अचानक तेज बुखार या ठंड लगना, सूखी खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना शामिल है। इसके...