Kushinagar News: इग्नू की सत्रांत परीक्षा 25 नवंबर से
कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के इग्नू अध्ययन केंद्र में सत्रांत परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में कुछ 970 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन दो सत्रों में चलने वाली यह परीक्षा 14 जनवरी तक होगी।परीक्षा दो सत्रों में चलेगी। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगी। उक्त जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो गौरव तिवारी ने देते हुए बताया कि सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना परिचय पत्र और हाल टिकट ( परीक्षा प्रवेश पत्र) लेकर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर पाएंगे। यह भी पढ़ें- Palamu News: इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षा कल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.