कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के जंगल कुरमौल व नाहर छपरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि नशे की लत अपनो से दूर करने के साथ ही दुखों को जोड़ता है। इस लिए नशा को छोड़ अपने सुरक्षित व स्वस्थ्य जीवन से नाता जोड़े। इस दौरान लोगों को नशा नहीं करेंगे का शपथ दिलाया गया।जंगल कुरमौल एवं नाहर छपरा में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि जिस दिन इंसान नशे को अलविदा कह देता है, उसी दिन से उसके घर में खुशहाली का नया सूरज उगता है। नशा इंसान के स्वाभिमान, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि जो लोग जाने-अनजाने इस दलदल में फंस चुके हैं, उ...