कुशीनगर, सितम्बर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाजार से लेकर गांवों तक झुंड में घूम रहे कुत्तों के कारण राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग दहशत में हैं। सुबह-शाम बाजार और गांव की सड़कों पर निकलने वाले लोगों को कुत्तों के झुंड का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह बच्चों को कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-शाम टहलने वाले लोगों, साइकिल सवारों और बाइक सवारों के पीछे कुत्ते झुंड बनाकर दौड़ पड़ते हैं। इससे सड़क पर गिरकर दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। शनिवार की शाम पिपरा, समउर और पटहेरिया के सब्जी बाजार में दुकानों के सामने आवारा कुत्तों का झुंड जमा हो गया। कुत्तों की संख्या अधिक होन...