कुशीनगर, अगस्त 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी 60 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1588 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें 737 पुरुष, 644 महिलाएं तथा 207 बच्चे शामिल रहे। इस सप्ताह आरोग्य मेले में मधुमेह, त्वचा और सांस के रोगियों की अधिकता रही। डॉक्टरों ने उपचार के बाद जरुरी सलाह भी दी। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1659 मरीजों को मिला उपचार और सलाहस्वास्थ्य सेवाओं की जांच मेले में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इनमें सांस के 107, पेट के 153, मधुमेह के 199, त्वचा रोग के 272, टीबी के संभावित 20, रक्त अल्पता (एनीमिया) के पांच तथा उच्च रक्तचाप के 122 मरीजों को स्वास्थ्...