Kushinagar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ की गैरहाजिरी से ग्रामीणों में नाराजगी
कुशीनगर, जुलाई 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सेवरही ब्लॉक की ग्रामसभा मिश्रौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पिरोजहां में तैनात सीएचओ की अनियमित उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। आरोप है कि केंद्र पर तैनात सीएचओ डॉ. आदित्य यादव नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आते हैं, जिससे मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सीएचओ महीने में महज दो से चार दिन ही केंद्र पर पहुंचते हैं। ऐसे में इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है। कई मरीज सुबह से केंद्र पर पहुंचकर घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने पर उन्हें मजबूरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांव-गांव बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.