कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के सोने के आभूषण के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी और जूस में कुछ मिलाकर पिला देने से बेहोश करने का मामला सामने आया है। गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के अभय कुमार वर्मा की तहरीर पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के आभूषण व्यापारी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: विशुनपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की विवेचनादुकान पर जूस पीने के बाद बेहोश होने का आरोप विशुनपुरा थाने में दर्ज केस के मुताबिक अभय कुमार वर्मा सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। आरोप है कि 22 अगस्त 2026 की शाम करीब पांच बजे वह सोने के आभूषण लेकर सीताराम चौराहा थाना तुर्कपट्टी स्थित सोने की दुकान पर पहुंचे थे। दोनों के बीच पहले से फोन प...