कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के कक्षा एक से 12 तक के सरकारी विद्यालयों में आपदा प्रबंधन संबंधी सुरक्षा इंतजामों का ऑडिट किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कप्तानगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत रामपुर चौबे अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मुंडेरा का आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ श्वेता तिवारी और उनकी टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में घंटों गहमागहमी बनी रही।सुबह नौ बजे विशेषज्ञ श्वेता तिवारी के नेतृत्व में टीम में शामिल स्ट्रक्चरल सिविल इंजीनियर विकास कुमार अग्रहरी और अग्निशमन सचेतक अफसर रजा विद्यालय पहुंचे। उस समय विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था। टीम ने आपदा के समय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की बारीकी से जांच की। विज्ञान प्रयोगशाला, रसो...