Kushinagar News: आधा घंटे में भटके बच्चे को किया बरामद
कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: पडरोना। जटहा बाजार थाने की पुलिस ने भटके हुए बच्चे को आधे घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया है। शुक्रवार को करीब 18.00 बजे एक महिला ने पुलिस बुथ पड़रही चौकी कटाई भरपुरवा थाना जटहा बाजार पर पहुंच कर बताया कि उनका लड़का अरशद अंसारी उम्र करीब 06 वर्ष एक लड़के के साथ आया था, जो खो गया है और मिल नही रहा है। इस सूचना पर तत्काल पैदल गश्त में लगे पुलिस बल द्वारा सभी दिशाओं में पहुंच कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। इसके फलस्वरुप गुमशुदा बालक अरशद को महज आधे घण्टे में खोज लिया। बालक को उसकी माता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में दरोगा सागर कुमार, देवेंद्र यादव, सिपाही धर्मेंद्र यादव, प्रिन्स, जोगेश कुमार, अरुण गौड़, अंशिका सिंह, लक्ष्मी गुप्ता व झलक पांडेय आदि शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.