Kushinagar News: आधा अधूरा कार्य छोड़कर ठेकेदार फरार
कुशीनगर, अगस्त 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सलेमगढ़-अहिरौली स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सलेमगढ़ उत्तरी चौराहे से एनएच-28 चौराहे तक नाला निर्माण कराया जाना था, लेकिन ठेकेदार आधा-अधूरा कार्य कर बीच में ही छोड़ गया। इसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है।अधूरे नाला निर्माण के कारण शिव मंदिर तक बनी नाली पूरी तरह जाम हो चुकी है। नाली का गंदा पानी लगातार ओवरफ्लो होकर शिव मंदिर मार्ग से गुजर रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य करीब एक-डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन पिछले छह-सात महीनों से ठेकेदार केवल काम शुरू कराने का आश्वासन देता रहा। अब निर्माण स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.