कुशीनगर, सितम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के टोला लाठौर में पिछले 25 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौरा बाजार निवासी धीरज गुप्ता उर्फ रिशु पुत्र दशरथ के रूप में हुई है।24 वर्षीय नितेनजय शर्मा पुत्र विजय बहादुर का शव 25 अगस्त को गांव के समीप बागीचे में फंदे से लटकता मिला था। परिजनों ने पांच लोगों पर मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की थी। यह भी पढ़ें- युवती की मौत में युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा रविवार को पुलिस को सूचना...