Kushinagar News: आज से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां पूरी
कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: उजारनाथ, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज विकास खंड के चन्द्रौटा में शनिवार से आगामी 24 जुलाई 2026 तक श्रीरामलला सदन देवस्थान अयोध्याधाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा आयोजन का संयोजन एमिटी विश्वविद्यालय दुबई (यूएई) के प्रोफेसर डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। इसके मुख्य यजमान पूर्व शिक्षक सुधाकर मिश्रा है। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज की टीम ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.