कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों की जांच के लिए एवीजी (आर्टिरियल ब्लड गैस) मशीन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मशीन की खरीद काफी पहले हो चुकी है, लेकिन आवश्यक कार्ट्रिज उपलब्ध नहीं होने के कारण मशीन अब तक चालू नहीं हो सकी है। ऐसे में आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की स्थिति का आकलन करने और इलाज की दिशा तय करने में परेशानी हो रही है। मरीज की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों को उसे उच्च चिकित्सा केंद्र या बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करना पड़ रहा है। एवीजी मशीन गंभीर मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके जरिए मरीज के खून में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर, खून की अम्लता यानी पीएच तथा बाइकार्बोनेट जैसे महत्वपूर्ण मानकों की जांच की जात...