Kushinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में संशोधन, एसटी के लिए आरक्षित हुई तीन सीटें
कुशीनगर, अगस्त 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर,मिथिलेश द्विवेदी। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 की जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं था। इसे लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिकायत की गयी थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में आरक्षण दरकिनार करने का आरोप शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद विभाग ने 6 अगस्त को विज्ञप्ति में संशोधन करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित कर दिया है। नयी विज्ञप्ति जारी कर दी है।जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 के लिये 29 जुलाई को जारी भर्ती विज्ञप्ति में कुल 245 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन उसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक भी पद आरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.