कुशीनगर, अगस्त 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 की जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं होने को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देकर विज्ञप्ति में संशोधन की मांग की गई। आरोप है कि विज्ञप्ति में एसटी के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है।भाजपा के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी अमरनाथ गोंड ने डीपीओ को दिये गये ज्ञापन में बताया है कि 29 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 245 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। यह भी पढ़ें- 375 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती, जल्द जारी होगा विज्ञापन इनमें अनुसूचित जाति के लिए 59, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 65 तथा अनारक्...