Kushinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 245 पदों पर चयन की सूची जारी
कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 245 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची सभी ब्लॉक मुख्यालयों के साथ जिला स्तर पर भी चस्पा की गई है। अभ्यर्थी संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। जिला कार्यक्रम कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रकाशित सूची को लेकर किसी अभ्यर्थी या संबंधित व्यक्ति को आपत्ति है तो वह 13 नवंबर की शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए आपत्ति जिला कार्यक्रम कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक गिरिजेश कुमार के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित लोगों से समय सीमा के भीतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.