Kushinagar News: अहिरौलीदान में गंडक का तटबंध पर दबाव बरकरार, मैकेनिकल टीम ने किया सर्वे
कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। एपी तटबंध के अहिरौलीदान क्षेत्र में बड़ी गंडक नदी का दबाव लगातार बना हुआ है। किमी 13.200 से 14.500 तक नदी तटबंध से सटकर बह रही है। इससे खैरखुटा, नोनियापट्टी, दानचक, कचहरी और डीह टोला की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। नदी के दबाव को कम करने और उसकी धारा मोड़ने की संभावनाएं तलाशने के लिए शनिवार को मैकेनिकल विभाग की टीम ने एपी तटबंध के संवेदनशील क्षेत्र का सर्वे किया। मैकेनिकल अधीक्षण अभियंता विजय कुमार और मैकेनिकल अधिशासी अभियंता कुमार गौरव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नदी की मौजूदा स्थिति, धारा के रुख और तटबंध के समीप जलप्रवाह का तकनीकी आकलन किया। सर्वे का उद्देश्य नदी की धारा को दूसरी ओर मोड़ने अथवा उसे तटबंध से दूर करने के संभावित उपायों की पड़ताल करना है।
तटबंध के पास नदी के दबाव से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.