कुशीनगर, अगस्त 28 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिले के अस्पतालों में हाल के दिनों में सामने आईं मौतों और उनसे जुड़े मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के पंजीयन की निगरानी व्यवस्था में बदलाव किया है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने डिप्टी सीएमओ डॉ आरडी कुशवाहा से अस्पतालों के पंजीयन संबंधी नोडल अधिकारी का प्रभार वापस ले लिया है। अब यह जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ डॉ. हेमंत वर्मा को सौंपी गई है।

घटनाओं का संदर्भ स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय को हाल के दिनों में कसया, कप्तानगंज समेत जिले के अलग-अलग अस्पतालों में हुई घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इन मामलों में इलाज के दौरान मरीजों की मौत के बाद परिजनों के विरोध और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। कप्तानगंज में नवजात की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर ...