कुशीनगर, सितम्बर 16 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता।

कैंप का आयोजन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) खड्डा में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 48 बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। जांच के बाद 27 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया।

अधिकारियों की भूमिका महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि के मार्गदर्शन में कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में खंड शिक्षा अधिकारी खड्डा राजेश कुमार तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवकुमार व बलवंत बहादुर की मौजूदगी में बच्चों की जांच की गई...