Kushinagar News: अवैध तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: पडरौना। रामकोला थाने की पुलिस ने शनिवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र रामचंद्र निवासी विहुली हनुमानगंज थाना रामकोला के रूप में हुई है। मामले में रामकोला थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतन्त्र कुमार सिंह, दरोगा महिपाल चौहान, श्रवण कुमार व सिपाही चन्दन कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.