कुशीनगर, अगस्त 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत के सठियाव निवासी अवधेश सिंह को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नामित किया है। उनके मनोनयन पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने मनोनयन पत्र में बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से अवधेश सिंह को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने की अपेक्षा की गई है। नगर पंचायत बनने से पूर्व अवधेश सिंह अपने ग्राम सभा के प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी रहे हैं और दोनों चुनावों में दूसरे स्था...