Kushinagar News: अलाव की चिनगारी से लगी आग, बकरी जल मरी
कुशीनगर, अगस्त 12 -- Kushinagar News: पकड़ियार बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में सोमवार की रात अलाव की निकली चिनगारी से लगी आग से दो झोपड़ी जल गई। एक झोपड़ी में मवेशी बधे थे, एक में जलावन की लकड़ी,भूसा, चौकी, दो साइकिल, कपड़ा व आधार कार्ड जल गया। वहीं आग में घिर कर एक बकरी की मौत हो गयी जबकि एक गाय झुलस गयी।पचफेड़ा गांव निवासी इसरावती देवी पत्नी रामाश्रय का दो जगह घर है। एक जगह परिवार के लोग रहते हैं और दूसरी जगह मवेशियों के रहने के लिये झोपड़ी बनाई गयी है। सोमवार की रात इसरावती देवी रोज की भांति अपने मवेशियों वाले झोपड़ी में सोई थी। मवेशियों के लिए इसरावती देवी ने झोपड़ी में मच्छरों के लिए अलाव जलाई थी। अलाव की चिनगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। आग की लपटें देख इसरावती ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.