कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार की सुबह अलग-अलग घटनाओं में एक 23 वर्षीय युवक व 10 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया।पहली घटना वार्ड नं. 20 गोपालपुर की है। निवासी राजन सिंह (23 वर्ष) पुत्र स्व. रामप्रीत शनिवार सुबह शौच के लिए घर से दक्षिण ट्रांस लाइन की तरफ गए थे। वहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई। राजन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अभी अविवाहित थे।दूसरी घटना नगरपालिका के वार्ड नं. 2 मुजहना रहीम की है। वार्ड निवासी जितेन्द्र शर्मा की मां का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- Chapra News: भेल्दी में पोखर में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम परिजन दसवीं के लिए बाल बनवाने वार्ड स्थित पोखरे के पास गए थे। इसी दौरान ज...