कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। रामकोला थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से एक किशोरी व एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें एक इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा भी शामिल है। परिजनों ने दोनों मामलों में बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दो किशोरियों को किया अगवा, युवती फरार किशोरी के लापता होने का मामला पहला मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। तहरीर के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। परिजनों ने बताया है कि 24 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों क...