कुशीनगर, जुलाई 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो नौजवान का रोजगार छीनने का पाप करते थे, वे लोग अयोध्या, मथुरा और काशी के बारे में कैसे सोच सकते थे। सोच ही नहीं सकते थे। ये लोग मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसे को हजम कर जाते थे। मंदिरों पर कब्जा करवाते थे और अब कब्जा नहीं बल्कि उन मंदिरों का पुनरुद्धार हो रहा है, सौंदर्यीकरण हो रहा है। पहले मंदिरों के नाम पर आने वाला पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल के नाम पर खर्च करने वाले लोग आज हमें विकास के बारे में आईना दिखाने का काम कर जो शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुशीनगर के टेकुआटार के दुलहिन जगन्नाथ कुंवरि इंटर कॉलेज के मैदान में 525 करोड़ रुपये की लागत से 464 विकास परियोजनाओं...