कुशीनगर, अगस्त 15 -- Kushinagar News: मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।झांगा-सिकटा-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी शंभू सिंह 52 वर्षीय झांगा की तरफ से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूर ग्राम पंचायत सोनिया सिवान थाना अहिरौली में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जहां उनकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन पहले उन्हें थाना कप्तानगंज ले गए वहां से मामला अहिरौली क्षेत्र का होने की जानकारी के बाद शव को अहिरौली थाना लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- C...