कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता एसोसिएशन कसया की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें एक अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग की गई और देवरिया में अधिवक्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। मुकदमा वापस करने को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक को ज्ञापन सौंपा गया।शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में एक अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को लेकर चर्चा की गई और उस पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि अधिवक्ता के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और न्यायसंगत कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकारिणी ने प्रस्ताव में प्रशासन से मामले...