कुशीनगर, जुलाई 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। भिस्वा उर्फ विशुनपुर गांव की सड़क कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से नाला बन गई है, जिसमें डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो गया है। इसको लेकर गांव में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।विकास खण्ड कप्तानगंज के भिस्वा उर्फ विशुनपुर गांव के मध्य राजस्व रिकार्ड में 25 फीट की चौड़ी सड़क दर्ज है। अगल बगल के कुछ बाशिंदे सड़क किनारे मिट्टी डालकर मेड़ बन्दी कर दिये हैं। इसके चलते सड़क में डेढ से दो फीट पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों को जूता, चप्पल हाथ में लेकर इस मार्ग से निकलना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे अक्सर सड़क से निकलते समय पानी में गिर जा रहे हैं, जिससे उनका बस्ता तथा यूनिफार्म खराब हो जा रहा है। डॉ. महेश्वर यादव, सबिता सिंह, रा...