कुशीनगर, सितम्बर 6 -- Kushinagar News: हाटा। श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा के सभागार में अंग्रेजी प्रवक्ता अजय वर्मा के यात्रावृत्तांत " रास्ते बुलाते हैं" का साहित्य परिषद् के तत्वावधान में विमोचन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी एवं संचालन हिन्दी के वरिष्ठ अध्यापक कवि धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने किया। डॉ. ममता मणि त्रिपाठी प्राचार्य उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना, डॉ. मोहन पाण्डेय वरिष्ठ शिक्षक एवं साहित्यकार श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय हाटा, डॉ. जितेन्द्र कुमार मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य देवप्रीत डिग्री कॉलेज एवं कवयित्री अंजू विश्वकर्मा 'अवि' विशिष्ट आदि ने संबोधित किया। लेखक अजय वर्मा ने इस पुस्तक के एक अंश मुरादाबाद की यात्...