कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बैरागी पट्टी निवासी शिक्षक अच्छेलाल प्रसाद को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।अपने मनोनयन पर अच्छेलाल प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय व...