Kushinagar News: अगस्त महीने में चले सघन अभियान में 9139 वाहनों का हुआ चालान
कुशीनगर, सितम्बर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं नियमबद्ध बनाए रखने के लिए एसपी केशव कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा अगस्त माह में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 9,139 चालान कर 1,59,81,100 रुपये (एक करोड़ उनसठ लाख इक्यासी हजार एक सौ रुपये) शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इंटरसेप्टर चार पहिया वाहन से ओवरस्पीड में कुल 2841 वाहनों का चालान कर 68,68,000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया, जिसमें 633 हल्के वाहन व 2208 भारी वाहन सम्मिलित हैं। इसके साथ ही जनपद में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट में 3677 चालान कर 36,77,000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित, मदिरा में 109 का चालान कर 10,90,000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर चला य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.