कुशीनगर, जुलाई 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बड़ी गंडक नदी के खड्डा स्टेशन के लिए जारी सात दिवसीय बाढ़ पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहने का अनुमान है।

जलस्तर की बढ़ोतरी पूर्वानुमान में 24 से 30 जुलाई के बीच जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और उसके बाद हल्की कमी के संकेत दिए गए हैं। हालांकि, किसी भी दिन नदी के खतरे के निशान को पार करने की संभावना नहीं जताई गई है। इससे फिलहाल बाढ़ का तत्काल खतरा नहीं माना जा रहा है। गुरुवार की सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 95,200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 110.41 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम जलस्तर 106.80 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का खतरे का निशान 109.670 मीटर और उच्चतम बाढ़ स्तर 112.940 मीटर ...