नई दिल्ली, मई 19 -- अगर आप भी KTM की तेज-तर्रार बाइक्स के दीवाने हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मार्केट में चर्चा है कि केटीएम कंपनी एक बिल्कुल नए इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है जो पैरेलल-ट्विन के साथ आएगा। हाल ही में इस नई सीरीज की धांसू बाइक 'केटीएम 490 एडवेंचर' (KTM 490 Adventure) को विदेशों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नई बाइक चुनिंदा देशों में बिकने वाली पुरानी सिंगल-सिलेंडर 690cc रेंज की जगह लेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से। विदेशों में चल रही है टेस्टिंग इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि 2027 KTM 490 Adventure का काम अभी शुरुआती दौर में है।...