नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- KTM इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए 390 डुके का नया 350cc वाला वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस 2026 KTM 390 डुके की एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपए रखी गई है। वहीं, मोटरसाइकिल के 399cc वाले वर्जन को अब KTM 390 डुके R कहा जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपए है। ग्राहकों को इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि KTM 390 डुके R की कीमत में हाल ही में 40,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। KTM द्वारा 390 डुके का 350 cc वाला वर्जन पेश करने का मुख्य कारण नया GST नियम है, जिसके तहत 350cc से ज्यादा कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिलों पर 40% टैक्स लगता है। 350 cc का इंजन अब 390 डुके को ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान बनाता है, क्योंकि यह अपने 399 cc वाले मॉडल की तुलना में 62,000 सस्ता है। अच्छी बात ये है कि बाजार में ये दोनों बाइकें साथ-साथ बिकती रहे...